फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मीरापुर पुलिस ने हत्या के वांछितों की तलाश में दो स्थानों पर दबिश दी। एक को अपने साथ ले गई।

मीरापुर पुलिस ने हत्या के वांछितों की तलाश में दो स्थानों पर दबिश दी। एक को अपने साथ ले गई।

Wed, 14 Mar 2018 07:31 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
मीरापुर पुलिस ने हत्या के वांछितों की तलाश में दो स्थानों पर दबिश दी। एक को अपने साथ ले गई।
मवाना।
विज्ञापन

मीरापुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज वाली गली में एवं चौधरीपुरा में दबिश दी। चौधरीपुरा में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के मामले में पुलिस से धक्का-मुक्की की गई। हालांकि पुलिस उसे लेकर चली गई।
मुजफ्फरनगर जनपद के मीरापुर थाने की पुलिस मवाना थाने पहुंची। यहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आर्य कन्या इंटर कॉलेज वाली गली में नेता सगीर के यहां दबिश दी। हालांकि वहां कोई हाथ नहीं आ सका। इसके बाद पुलिस मोहल्ला चौधरीपुरा में पहुंची तथा यहां से छोटू नामक युवक को पकड़कर साथ ले गई।
विज्ञापन

छोटू को पकड़ने के बाद कुछ महिलाओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करके उसे छुड़ाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस छोटू को अपने साथ ले गई। मवाना थाने के दरोगा प्रदीप कुमार ने बताया कि मीरापुर थाने के इंस्पेक्टर वीके चौहान पुलिस के साथ हत्या के मामले में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। बताया कि दो-तीन साल पहले नूर मोहम्मद नामक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। पुलिस दबिध के दौरान जिस युवक को उठाकर ले गई है वह सगीर का भांजा है। मीरापुर पुलिस मृतक की बहन को भी साथ लेकर आई थी। उसकी निशानदेही पर ही दबिश दी गई। इसके बाद छोटू की मां थाने पहुंची तथा कहा कि उसके बेटे का कोई कसूर नहीं है। पुलिस उसके निर्दोष बेटे को उठाकर ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
नूर मोहम्मद नामक व्यक्ति की दो-तीन वर्ष पहले हो गई थी हत्या
पुलिस एक युवक को अपने साथ लेकर चली गई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed