{"_id":"5a8c88494f1c1b93268bb5b3","slug":"151915958413-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के रिस्तेदार के खिलाफ कार्रवाई न कर सिपाही के ही खिलाफ कार्रवाई की तैयारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के रिस्तेदार के खिलाफ कार्रवाई न कर सिपाही के ही खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
Updated Wed, 21 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा/मेरठ। खरखौदा में सोमवार को भाजपा नेता के रिश्तेदार द्वारा सिपाही से हाथापाई और वर्दी फाड़ने के मामले में थाना पुलिस ने चुप्पी साध ली है। पूरे मामले में उच्च अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। वहीं एसओ के आदेश पर थाने की जीडी में पीड़ित सिपाही के खिलाफ ही तस्करा डाल दिया गया है।
सोमवार शाम फैंटम पर तैनात सिपाही कस्बे में जाम खुलवा रहा था। इस सड़क पर नो एंट्री में खड़ी कार को सिपाही ने हटाने का प्रयास किया तो कार चालक ने अपने आप को एक भाजपा नेता का रिश्तेदार बताते हुए सिपाही के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। बाद में थाना पुलिस मौके पर पहुंची को कार चालक को थाना ले गई। बाद में कार चालक का रिश्तेदार थाने पहुंचा तो उसने जमकर गाली गलौज व बदसलूकी की थी। पहले तो पुलिस कार्रवाई की बात कहती रही, लेकिन बाद में जब एसओ खरखौदा पर एक भाजपा नेता का फोन आया तो पुलिस ने बिना कार्रवाई के ही कार चालक को छोड़ दिया।
पुलिस ने कार चालक का चालान काटने की बात कही, लेकिन उसमें भी पुलिस ने खेल कर दिया। भाजपा नेता का रिश्तेदार जो कि फरीदाबाद का रहने वाला था उसका चालान न काटकर पुलिस ने भाजपा नेता के दबाव में गांव सेतकुआं निवासी राजेंद्र का चालान काटकर मामले को दबाने की कोशिश की। मंगलवार को थाने की जीडी में पीड़ित सिपाही के खिलाफ ही तस्करा डाल दिया। उल्टे पुलिस अधिकारी सिपाही की गलती बताकर सिपाही पर ही कार्रवाई की तैयारी में है। एसओ खरखौदा प्रमोद गौतम का कहना है कि सिपाही के खिलाफ तस्करा नहीं डाला गया, बल्कि घटना का जीडी में तस्करा डाला गया था। माफी मांगने पर समझौता हो गया था।
विज्ञापन
भाजपाई कर रहे अभद्रता
तीन दिन में पुलिस के साथ अभद्रता और धमकी की यह दूसरी घटना है। रविवार को ट्रैफिक में तैनात महिला कांस्टेबलों ने सड़क पर खड़ी भाजपा नेता की कार पर फोटो चालान चस्पा किया तो भाजपाई बिफर गये। भाजपाइयों ने महिला कांस्टेबलों को ही सही से नौकरी करने की नसीहत दी।
दोनों पक्षों ने समझौता कर मामला निपटा लिया गया था। पूरे मामले में सीओ किठौर से भी रिपोर्ट मांगी गई है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। - राजेश कुमार, एसपी देहात