फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गर्भवती महिला से छेड छाड, विरोध करने पर मारपीट

गर्भवती महिला से छेड छाड, विरोध करने पर मारपीट

Mon, 19 Feb 2018 10:00 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला से  छेड छाड,  विरोध करने पर मारपीट
खरखौदा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की कॉलोनी में रविवार रात एक युवक शराब पीकर गालीगलौज कर रहा था। इसका बिल्डिंग में रहने वाली महिला ने विरोध किया तो युवक अपने साथियों के साथ मिलकर उसके मकान में घुस गया तथा महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने साथियों के साथ उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है।

थाना क्षेत्र की कॉलोनी में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। उसी बिल्डिंग में एक युवक भी रहता है। वह आए दिन शराब पीकर गालीगलौज करता है। रविवार को भी युवक ने शराब पीकर गालीगलौज की। इसका बिल्डिंग निवासी गर्भवती महिला ने विरोध किया। आरोप है कि रात्रि में करीब आठ बजे आरोपी युवक अपने दो साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा तथा उससे छेड़छाड़ की। महिला ने आरोपियों का विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। सोमवार को पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर दी है। इस मामले से थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed