फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चोरी हुई बाइक संदिग्ध अवस्था मे खडी मिली

चोरी हुई बाइक संदिग्ध अवस्था मे खडी मिली

Wed, 14 Feb 2018 08:16 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
चोरी हुई बाइक संदिग्ध अवस्था मे खडी मिली
फलावदा। मुजफ्फरनगर जनपद के थाना खतौली क्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर निवासी रमेश पुत्र ब्रह्म सिंह ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बाइक स्पलेंडर बातनौर रोड स्थित नर्सरी के समीप खड़ी थी। बाइक इसी दौरान किसी ने चोरी कर ली। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक एवं चोरों का पता लगाने का प्रयास किया तो बाइक संदिग्ध कस्बे के मोहल्ला बंजारान से पहले एक गली में खड़ी मिली। इस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर से तार एवं ऑयल चोरी
फलावदा। बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह सूचना मिली कि काले सिंह रोड स्थित पानी की टंकी के पास लगे चार सौ केवी ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइडिंग, ऑयल एवं कीमती सामान चोरी हो गया। अवर अभियंता विनोद कुमार ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी। ट्रांसफार्मर से सामान चोरी की पांच वारदातों में से पुलिस एक भी वारदात खोलने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन


शिवभक्तों ने चिकित्सा प्रदान की
मवाना। एएस पीजी कॉलेज में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन बुधवार को स्वयंसेवकों ने बड़ा महादेव मंदिर में स्टाल लगाकर शिवभक्तों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएस पीजी कॉलेज के एनएसएस शिविर के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने प्रथम सत्र में बड़ा महादेव मंदिर पर स्टाल लगाकर शिव भक्तों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। शिविर के द्वितीय सत्र में महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। वहीं, बडे़ पेड़ों की सुरक्षा के लिए उनकी निराई, गुड़ाई कर खरपतवार को हटाया। संचालन प्रो. दुलीचंद, प्रो. अमरीता कुमारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed