फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कूड़ा डालने का विरोध करने पर युवती से मारपीट

कूड़ा डालने का विरोध करने पर युवती से मारपीट

Sun, 11 Feb 2018 07:28 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
कूड़ा डालने का विरोध करने पर युवती से मारपीट
दौराला। अख्तियारपुर गांव निवासी एक युवती ने दौराला थाने में तहरीर देेकर दो महिलाओं पर कूड़ा डालने का विरोध करने पर मारपीट करने तथा उसके प्लॉट पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर निवासी डॉली पुत्री दल सिंह ने बताया कि रविवार को वह अपने घर में थी। इस दौरान गांव निवासी सुशीला एवं कविता उसके प्लॉट में कूड़ा डालने लगीं। युवती ने इसका विरोध किया तो दोनों ने हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया पूर्व में इंस्पेक्टर दौराला ने इस मामले में समझौता कराया था। उन्हें प्लॉट में कूड़ा नहीं डालने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद पड़ोसी उनके प्लॉट में कूड़ा डाल रहे हैं। वे प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसके लिए उसे परेशान कर रहे हैं। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देेकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed