{"_id":"5a7dcf954f1c1b187e8b546e","slug":"15181947815-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मिटटी खनन करते आठ लोगों को दबोचा, आवास विकास ने कराया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध मिटटी खनन करते आठ लोगों को दबोचा, आवास विकास ने कराया मामला दर्ज
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। थाना क्षेत्र एवं मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार विस्तार योजना में पिछले काफी समय से रात्रि में मिट्टी का अवैध खनन चल रहा था। जिसमें पुलिस ने बृहस्पतिवार रात्रि में छापा मारकर मिट्टी का अवैध खनन कर रहे आठ बुग्गी समेत आठ लोगों को दबोच लिया। आवास विकास की ओर से सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
करीब एक सप्ताह पहले थाना पहुुंचे आवास एवं विकास परिषद के जेई ने मेडिकल एवं खरखौदा थाना क्षेत्र के जागृति विहार विस्तार योजना में रात्रि में मिटटी का अवैध खनन करने की शिकायत की थी। जिसमें पुलिस ने बृहस्पतिवार रात्रि में उक्त स्थान पर छापेमारी की। वहां से पुलिस ने अवैध रूप से मिट्टी खनन करके बुग्गियों में लादकर ले जा रहे आठ लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने बुग्गी समेत आठ लोगों को हिरासत में ले लिया था। उन्होंने अपना नाम पोदन पुत्र वसीलू, मेहराज पुत्र जहूर अली, शाहद्दीन पुत्र जलीश, सुहेल पुत्र झलस, नासिर पुत्र आसिफ, मुस्तफा पुत्र मुन्नन, आलम पुत्र शाबू एवं शादाब पुत्र यूसुफ निवासीगण घोसीपुर बताया है। मेरठ के आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह ने शुक्रवार को उक्त सभी लोगों के खिलाफ अवैध खनन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।