फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो गांव की मारपीट में समझौता

दो गांव की मारपीट में समझौता

Sat, 03 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
दो गांव की मारपीट में समझौता
खरखौदा। गांव लालपुर एवं कस्बा खरखौदा के कुछ युवकों में शुक्रवार को कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें दोनों गांवों के सैकड़ों लोग थाने पहुंचे थे। दोनों पक्ष में विवाद बढ़ता देख सीओ किठौर समेत कई थानों की फोर्स कस्बे में तैनात की गई थी। दोनों पक्षों के सहयोग से शनिवार को आपस में समझौता हो गया है। वहीं, भविष्य में आपस में झगड़ा नहीं करने का वादा किया है।
विज्ञापन

खरखौदा में शाम के वक्त बस स्टैंड पर गांव लालपुर के कुछ युवक खडे़ थे। उनकी खरखौदा निवासी कुछ युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद लालपुर के युवक वहां से चले गए। गांव सेतकुआं निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो खरखौदा निवासी युवकों ने उससे मारपीट कर दी थी। इसकी जानकारी गांव लालपुर एवं सेतकुआं के लोगों को हुई वे सपा नेता ओमपाल गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में थाने पर पहुंचे थे। इसकी जानकारी पाकर खरखौदा निवासी सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए। यहां टकराव की जानकारी पाकर सीओ किठौर भी मौके पर पहुंच गए थे। वहीं, कई थानों की फोर्स भी कस्बे में बुला ली थी। बाद में मामला राजनीतिक हो गया तो किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। दोनों पक्षों अपने-अपने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने चले गए। मामला बढ़ता देख दोनों पक्षों पर समझौते के लिए राजनीतिक दबाव बढ़ गया। गांव लालपुर में सपा नेता ओमपाल के आवास पर शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया। दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों ने भविष्य में ऐसी किसी घटना के होने का भरोसा दिलाया। जिसमें दोनों पक्षों के युवाओं ने अपनी गलती स्वीकारते हुए भविष्य में झगड़ा नहीं करने का वादा किया। यहां लालपुर प्रधान महकार सिंह, सोनू नंबरदार, जयवीर सिंह, चैनपाल सिंह, राजवीर, मंगू, रमेश चेयरमैन, मोनू प्रधान, धनू एवं खरखौदा से सभासद योगेश त्यागी, देवेंद्र पहलवान, सतपाल त्यागी, कपिल, कपिल त्यागी, दीपक त्यागी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
लालपुर में हुई दोनों पक्षों की बैठक में भविष्य में झगड़ा नहीं करने पर बनी सहमति
किसी भी पक्ष ने थाने में रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed