{"_id":"5a5b68b24f1c1b8e268b458c","slug":"1515940201769-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी देहात के आदेश पर पुलिस ने ईंट भट्टे से 69 मजदूरों को मुक्त कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी देहात के आदेश पर पुलिस ने ईंट भट्टे से 69 मजदूरों को मुक्त कराया
Updated Sun, 14 Jan 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। ग्राम जुल्हैड़ा स्थित ईंट भट्ठे पर कुछ मजदूरों को बंधक बनाए जाने की शिकायत पर एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी देहात के आदेश पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर रविवार दोपहर बाद ईंट भट्ठे पर पहुंचे और मजदूरों को मुक्त कराया।
जुल्हैड़ा के निकट जंगल में एक ईंट भट्ठा है। ठेकेदार एक माह पूर्व संभल जिले से कुछ मजदूरों को लेकर आया था। जिसमें महिलाएं एवं पुरुष तथा बच्चों समेत 69 मजदूर भट्ठे पर काम करने के लिए आए थे। ठेकेदार का कहना है कि वह पेशगी देकर मजदूरों को लाया था। कुछ मजदूर एसपी देहात से मिले और उन्होंने ईंट भट्ठा मालिक एवं ठेकेदार पर मजदूरी के रुपये नहीं देने और मजदूरों को बंधक बनाए जाने की शिकायत की। शिकायत पर जांच के लिए मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने मजदूरों को मुक्त कराया। मजदूरों में नेमचंद, नेत्रपाल, कुसुम, होरीलाल, ममता, रजनी आदि शामिल रहीं।