फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पास ही गांव की दो लडकियों को परिजनों ने देर रात पकडा। लडकियों ने थाने में किया हंगामा। बाद में परिजनों को सौंपा।

पास ही गांव की दो लडकियों को परिजनों ने देर रात पकडा। लडकियों ने थाने में किया हंगामा। बाद में परिजनों को सौंपा।

Mon, 15 Apr 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
पास ही गांव की दो लडकियों को परिजनों ने देर रात पकडा। लडकियों ने थाने में किया हंगामा। बाद में परिजनों को सौंपा।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। बहसूमा थाने के एक गांव की दो युवतियां शनिवार देर रात मवाना पहुंचीं। यहां से वे किसी के साथ जाने की इंतजार में थी। इस पर परिजन पहुंच गए। यहां हंगामे की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों लड़कियों को थाने ले आई। यहां भी लड़कियों ने परिजनों के खिलाफ हंगामा किया। किसी प्रकार पुलिस ने मामला शांत कर लड़कियों को परिजनों के साथ भेज दिया।
शनिवार रात करीब 11 बजे बहसूमा थाने के एक गांव की युवतियां सहेली बताई गई हैं। वे किसी प्रकार मवाना पहुंच गईं। लोगों ने बताया कि इनके साथ चार लड़िकयां और थीं। वे किसी के साथ बाइकों पर बैठकर चली गईं। ये दोनों लड़कियां किसी का इंतजार करती रहीं। इसी दौरान किसी ने इनके परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन पक्का तालाब पर लड़कियों के पास पहुंचे तथा लड़कियों को घर ले जाने का प्रयास किया। इस पर लड़कियों ने विरोध करना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर हंगामे के हालात पैदा हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों लड़कियों तथा परिजनों को थाने ले आई। यहां दोनों लड़कियों ने जमकर हंगामा किया तथा परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। किसी प्रकार पुलिस ने समझा बुझाकर लड़कियों को शांत किया तथा परिजनों के साथ भेज दिया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। एस एस आई नरेंद्र सिंह का कहना की लडकियों को परिजनों के सुुपुर्द कर उनके घर तक छुडवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेकाबू ओवलोड ट्रक पलटा
मवाना। मीवा मार्ग सुबह के समय गन्ने से लदा ओवरलोड ट्रक पलट गया। जिसमें ट्रक के अंदर सवार हेल्पर घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक ट्रक मौके पर ही पड़ा था।
जयसिंहपुर की ओर से गन्ने से लदा ट्रक मवाना मिल में आ रहा था। वह मिल के पास पहुंचा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समय रहते चालक ने तो कूदकर जान बचा ली। जबकि साथ में बैठा हेल्पर इरफान घायल हो गया। उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।


घर में आग लगी
मवाना। प्रीतनगर में अज्ञात कारणों से लगी आग से घर में रखा सामान जल गया। समय रहते लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
प्रीतनगर मे विकास पुत्र दुष्यंत का मकान है। जिसमें दुपहर के समय मकान की पहली मंजिल में अचानक आग लग गई। जिससे मकान की ऊपर की मंजिल पर रखा सामान टायर, बच्चों की साइकिल तथा खिड़की-दरवाजे जल गए। समय रहते परिवार के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed