{"_id":"5c647ff3bdec22738f51fefa","slug":"151550090227-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफियाओं के घरों पर लटके ताले, दबिश जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माफियाओं के घरों पर लटके ताले, दबिश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। खेड़ी मनिहार निवासी शराब माफिया की धरपकड़ के लिए तीसरे दिन बुधवार को भी पुलिस ने दबिश दी, लेकिन माफिया हत्थे नहीं चढ़ सके। माफिया के घरों पर ताले लटके हैं। हालांकि पड़ोसी डर के चलते कुछ बताने को तैयार नहीं हैं।
बताते चलें कि सोमवार को आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल ने निरीक्षक भवानी प्रताप सिंह के नेतृत्व में खेड़ी मनिहार निवासी शराब माफिया जीतू पुत्र योगेंद्र के यहां छापा मारकर शराब बरामद की थी। जीतू के भाई विकास व नितिन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। माफिया के परिजनों ने टीम पर पथराव कर दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया था। इसके बाद टीम ने रात में ही आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन हमलावर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। कार्र्यवाहक थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने पुलिस बल के साथ बुधवार को गांव पहुंचकर दबिश दी और ग्रामीणों से पूछताछ की। माफिया के घरों पर ताले लटके हुए हैं। डर के चलते ग्रामीण भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। अब पुलिस माफिया के रिश्तेदारों के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई है। एसएसआई पंकज शर्मा का कहना है कि दबिश जारी है और जल्द माफिया को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।