{"_id":"5c56089cbdec224a415dbfa8","slug":"151549142172-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन स्नेचिंग गिरोह का सरगना मुठभेड़ में धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चेन स्नैचिंग गिरोह का सरगना गंगानगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शनिवार रात गंगानगर निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर रश्मि डिवाइडर रोड से घर के लिए पैदल जा रही थीं। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने रश्मि से मोबाइल झपट लिया। सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार, गंगानगर एसओ विनोद कुमार और सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी ने बदमाशों की घेराबंदी की तो एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। जवाब में आकाश तोमर उर्फ बिट्टू निवासी जयदेवीनगर नौचंदी के पैर में पुलिस की गोली लगी। जबकि दूसरा फरार हो गया। आकाश पर नौचंदी, गंगानगर और मेडिकल में चेन स्नैचिंग, पर्स और मोबाइल लूट के 16 मामले दर्ज हैं। पूछताछ में आकाश ने बताया कि 31 दिसंबर को गंगानगर में महिला से चेन और तीन महिलाओं से मोबाइल लूटे थे। शास्त्रीनगर में भी दस दिन पहले महिला से पर्स लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।