फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ेरठ-करनाल हाईवे पर होटल संचालकों के बीच मारपीट-तीन का शांति भंग में चालान किया

ेरठ-करनाल हाईवे पर होटल संचालकों के बीच मारपीट-तीन का शांति भंग में चालान किया

Sun, 07 Jan 2018 08:41 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
ेरठ-करनाल हाईवे पर होटल संचालकों के बीच मारपीट-तीन का शांति भंग में चालान किया
सरधना।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गांव के निकट तीन ढाबे हैं। एक होटल सरधना नगर तो दूसरा कंकरखेड़ा निवासी और तीसरा नानू गांव निवासी एक व्यक्ति ने खोला हुआ है। एक-दूसरे होटल के सामने ट्रक खड़ा होने पर कई बार ढाबे संचालकों के बीच विवाद हो चुका है। शनिवार की रात में तीनों ढाबे संचालक आपस में भिड़ गए। पुलिस ने तीनों ढाबे संचालकों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।

मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू के निकट गांव निवासी अमीर अहमद पुत्र रहमत अली ने ढाबे खोल रखा है। इसमें कंकरखेड़ा निवासी मोहम्मद हसन पुत्र सलाऊद्दीन ने भी इसी ढाबे के निकट होटल संचालित कर रखा है। नगर के बिनौली रोड निवासी आलम पुत्र कासिम ने भी ढाबे खोला हुआ है। तीनों के ढाबे आसपास होने के कारण अक्सर ट्रक एवं अन्य वाहन चालक ट्रक किसी होटल के सामने खड़ा कर देते हैं। वह खाना दूसरे ढाबे पर खाने को चले जाते हैं। दूसरा ढाबा संचालक आवाज लगाकर उन्हें होटल पर बुला लेता है। इसको लेकर उनके बीच कई बार विवाद हो चुका है। शनिवार को ढाबा संचालकों में गालीगलौज और मारपीट हो गई। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों होटल संचालकों को थाने ले गई। उन्हें रविवार को तीनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed