फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पूर्व मेयर के रिश्तेदार के पार्लर में सेक्स रैकेट पकड़ा

पूर्व मेयर के रिश्तेदार के पार्लर में सेक्स रैकेट पकड़ा

Wed, 25 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मेयर के रिश्तेदार के पार्लर में सेक्स रैकेट पकड़ा
मेरठ। गंगानगर में पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया के रिश्तेदार के ब्यूटी पार्लर में सेक्स रैकेट चलने का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने यहां से एक युवक और दो किशोरियों को बरामद किया। पार्लर से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस ने बताया कि पार्लर में किशोरियों से देह व्यापार कराया जा रहा था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एएचटीयू आसमां माजिद और सीओ संजीव देशवाल ने पुलिस टीम के साथ गंगानगर में स्टाइल स्टेशन यूनीसेक्स सेलून में छापा मारा। जहां से रिसेप्शन पर नासिर और दो किशोरियां मिलीं। पूछताछ में नासिर ने बताया कि ब्यूटी पार्लर में सेक्स रैकेट चलता है। इस पार्लर का मालिक भाजपा नेता पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया का रिश्तेदार नितिन अहलूवालिया है। वहीं एक कांग्रेस नेता पार्टनर है।
विज्ञापन

पुलिस ने पार्लर की तलाशी ली, जिसमें नशीली दवाईयां और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों किशोरियों ने बताया कि उनको बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। दोनों लड़कियों के परिजनों को बुलाकर सुपुर्दगी में दिया गया है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। उसके बाद नासिर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जाएगी। पुलिस ने पार्लर मालिक नितिन की तलाश में भी दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
- गंगानगर का मामला, एक युवक के साथ दो किशोरियां बरामद
- एएचटीयू की टीम ने मारा छापा, पार्लर में आपत्तिजनक सामान मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed