फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिल्ली के कारोबारी से लूटपाट, दिलेर दरोगा ने एक लुटेरा दबोचा, तीन फरार

दिल्ली के कारोबारी से लूटपाट, दिलेर दरोगा ने एक लुटेरा दबोचा, तीन फरार

Thu, 14 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के कारोबारी से लूटपाट, दिलेर दरोगा ने एक लुटेरा दबोचा, तीन फरार
मेरठ। हाइवे पर भूडबराल के पास बुधवार देर रात कार सवार चार बदमाशों ने दिल्ली के चप्पल कारोबारी से 80 हजार रुपये, सोने की चेन और बाइक लूट ली। मोहिउद्दीनपुर चौकी के दरोगा ने दिलेरी दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया जबकि तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे। वारदात में हापुड़ के बदमाशों का गैंग शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात दिल्ली के रोहिणी निवासी चप्पल कारोबारी शैलेंद्र सिंह बाइक से दिल्ली लौट रहे थे। भूडबराल के पास शैलेंद्र को लूटने के बाद दो बदमाश व्यापारी की बाइक से तो दो कार से फरार होने लगे। कंट्रोल रूम की सूचना पर मोहिउद्द्ीनपुर चौकी के दरोगा प्रमोद सिंह और एक सिपाही ने चौकी के सामने बैरियर पर कार रुकवाने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिस पर दरोगा ने वहां पड़ा फावड़ा बदमाशों की कार पर देकर मारा। जिससे कार का शीश टूट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार सवार एक बदमाश भाग गया जबकि एक को दरोगा ने दबोच लिया। दूसरा बदमाश फैंटम पुलिस से छूटकर भाग गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार गिरफ्तार बदमाश सोनू निवासी हापुड़ ने अपने एक साथी का नाम हापुड़ निवासी इमरान बताया। बदमाश से दो तमंचे और कारतूस मिले। लेकिन कारोबारी से लूटा सामान दूसरे बदमाश ले गए। बदमाशों के पास सूचना थी कि व्यापारी के पास 10 लाख रुपये हैं। बदमाश को पकड़ने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
हाइवे पर कार सवार चार बदमाशों ने की वारदात, एक दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed