फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भूमाफिया कविन्द्र चौधरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भूमाफिया कविन्द्र चौधरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 26 May 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
भूमाफिया कविन्द्र चौधरी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कंकरखेड़ा। नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करने के आरोपी सपा नेता व भूमाफिया कविंद्र चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि कविंद्र चौधरी पुत्र जिले सिंह निवासी श्रद्धापुरी को शिव चौक से गिरफ्तार किया गया है। वह गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। एसओ के अनुसार कविंद्र चौधरी क्षेत्र का चर्चित भूमाफिया है। वह भूमाफियाओं की लिस्ट में थाने के रिकॉर्ड में दर्ज है। जमीनों पर कब्जा कर खरीद फरोख्त करने में वह तीन बार जेल जा चुका है। अभी कुछ दिन पहले वह जमानत पर छूटा था। आरोप है कि सरधना रोड पर उसने बैंक समिति की ढाई करोड़ की जमीन पर फर्जी वसीयत से अवैध रूप से कब्जा कर किंग्स पार्क कालोनी काट दी थी। वर्तमान में मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कविंद्र चौधरी पर कंकरखेड़ा थाने में धोखाधड़ी, मारपीट, जानलेवा हमला व जमीन पर कब्जा करने के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह तहसील और थाना दोनों से भूमाफिया घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed