{"_id":"5af4aae94f1c1b9d098b9499","slug":"151525983977-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ की ठगी का आरोपी सरगना जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक करोड़ की ठगी का आरोपी सरगना जेल भेजा
Updated Fri, 11 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शेयर ट्रेडिंग में इनवेस्टमेंट करने के नाम पर सैकड़ों लोगों से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी के दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को नौचंदी पुलिस ने जेल भेज दिया। ठगी से पीड़ित लोग पुलिस अफसरों से लगातार शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। बुधवार रात को पीड़ित पक्ष के लोगों द्वारा हंगामा करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया था।
इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला ने बताया कि पीड़ित मुकेश की तहरीर पर आरोपी अमित गुप्ता निवासी पांडव नगर और सचिन अग्रवाल निवासी शताब्दी नगर को जेल भेजा गया है। नामजद आरोपी अमित की पत्नी नेहा गुप्ता और देवेंद्र निवासी रिठानी की तलाश है। करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है जिसकी जांच की जा रही है।