फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जेल से निकलते ही ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी

जेल से निकलते ही ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी

Thu, 26 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जेल से निकलते ही ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी
जेल से निकलते ही ससुराल वालों को धमकी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। पत्नी के उत्पीड़न के आरोप में जेल गए आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पत्नी और ससुराल वालों को जान से मारने की धमकी दे दी। महिला ने एसएसपी, मुख्यमंत्री और महिला आयोग को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है।
बुधवार को थाने पहुंची शाहीन पत्नी रिजवान निवासी नंद विहार ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति उसका दहेज उत्पीड़न करता था। जिसके खिलाफ उसने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन दिन पूर्व आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पति के जेल जाते ही उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने उसे घर में प्रवेश कराया था।
विज्ञापन

मंगलवार को जमानत पर छूटे आरोपी पति ने उसे फोन कर उसे और उसकी पैरवी कर रहे उसके मायकों वालों को जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा ने बताया कि जांच के बाद महिला को सुरक्षा उपलब्ध कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
महिला ने एसएसपी, मुख्यमंत्री और महिला आयोग को भेजा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed