{"_id":"5add00c44f1c1b62098b60fb","slug":"151524433092-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक क्यों पकड़ी गई तुर्कमेनिस्तान की महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब तक क्यों पकड़ी गई तुर्कमेनिस्तान की महिला
Updated Mon, 23 Apr 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। शहर के होटल ग्रांड ए स्टार से पकड़ी गई तुर्कमेनिस्तान की महिला को लेकर खुफिया जांच एजेंसियों की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ये महिला दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रह रही थी। उसके वीजा की अवधि 25 जुलाई 2013 को समाप्त हो चुकी थी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी वह पांच साल से अवैध रूप से भारत में कैसे रह रही थी। यदि एसपी सिटी होटल में दबिश नहीं देते तो यहां भी ये मामला नहीं खुलता।
पुलिस अफसरों के अनुसार विदेशी नागरिक की जानकारी एलआईयू और स्थानीय थाने के पास रहती है। यदि विदेशी नागरिक देश के किसी भी होटल में ठहरते हैं तो होटल संचालकों को भी उनके पासपोर्ट, वीजा आदि आईडी के कागजात लेने के अलावा एलआईयू को अवगत कराना होता है। लेकिन होटल संचालक इन नियमों का सही ढंग से पालन नहीं कर रहे हैं। संभव है कि इस तरह के और भी विदेशी नागरिक कहीं चोरी छिपे न रह रहे हों।