{"_id":"5a4f8f034f1c1bd5178b5137","slug":"15151635659-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त की प्रेमिका को कार में खींचने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त की प्रेमिका को कार में खींचने का प्रयास
Updated Fri, 05 Jan 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
बिजनौर जनपद के कस्बा चांदपुर निवासी दो युवतियां प्रेमी के दोस्त के बुलाने पर मेरठ पहुंच गईं। वहां प्रेमी के दोस्त ने युवतियों को जबरन कार में खींचने का प्रयास किया। किसी प्रकार दोनों युवतियां जान बचाकर प्राइवेट बस में सवार हो गईं। मवाना पहुंचने पर कार से पीछा कर रहे आरोपी ने फिर से दोस्त की प्रेमिका को जबरन खींचकर कार में डालने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी गुजरते देख युवतियों ने शोर मचा दिया। जिस पर पुलिस आरोपी और दोनों युवतियों को थाने ले आई। पुलिस ने युवतियों के परिजनों को सूचना दे दी है।
चांदपुर के निकट सुलतानपुर गांव निवासी तथा चांदपुर के निकट बौंद्रा खुर्द गांव निवासी युवतियां सहेलियां हैं। उन्होंने बताया कि वे लोग चांदपुर स्थित सेंटर पर कंप्यूटर सीखने के दौरान तीन माह पहले दोस्त बनी हैं। सुलतानपुर निवासी समुदाय विशेष की युवती की दोस्ती चांदपुर निवासी युवक से है। चांदपुर निवासी युवक का दोस्त सरधना में रहता है।
युवतियों ने बताया कि सरधना निवासी प्रेमी के दोस्त ने फोन करके समुदाय विशेष की युवती से कहा कि उसको दुबई जाना है। आवेदन में नॉमिनी के हस्ताक्षर होने हैं आकर कर जाओ। जिस पर युवती अपनी सहेली को लेकर बस से मेरठ पहुंच गई। वहां सरधना निवासी युवक कार से पहुंचा। युवक शराब के नशे में होने था। उसने युवतियों से कार में बैठने को कहा, लेकिन वे नहीं बैठीं। आरोपी युवक द्वारा जबरदस्ती करने पर वे प्राइवेट बस में सवार होकर मवाना आ गईं। जैसे ही पुलिस चौकी पर बस रुकी तो कार से पीछा कर रहे आरोपी युवक ने बस में घुसकर उन्हें खींचने का प्रयास किया। इसी दौरान युवतियों की निगाह वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिस पर पुलिस दोनों युवतियों तथा आरोपी युवक को लेकर थाने आई गई। पुलिस ने मामले की जानकारी युवतियों के परिजनों को सूचना दे दी है। थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह का कहना है कि युवतियों के परिजनों को जानकारी दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
झोलाछाप है पकड़ा गया युवक
आरोपी युवक सरधना के गांव कपसाड़ का निवासी है। पूछताछ में पुलिस को उसने स्वयं को एमबीबीएस चिकित्सक बताया। नशे में होने के कारण पुलिस आरोपी से ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं कर सकी है। हालांकि बाद में पता चला कि आरोपी झोलाछाप है। थाना प्रभारी परविंदरपाल सिंह का कहना है कि नशा उतरने पर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
मुख्य बातें
दोस्त की प्रेमिका को आवेदन पर बतौर नॉमिनी हस्ताक्षर करने के बहाने बुलाया
नीयत भांपकर भागी बस सवार युवतियों ने पुलिस को देख मचाया शोर
पुलिस दोनों युवतियों समेत आरोपी को थाने ले आई