{"_id":"5a19d44d4f1c1bee688bde6e","slug":"151511642189-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फड़ लगाने पर लालकुर्ती पैठ में हुआ बखेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फड़ लगाने पर लालकुर्ती पैठ में हुआ बखेड़ा
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फड़ लगाने पर लालकुर्ती पैठ में हुआ बखेड़ा
मेरठ। सड़क पर अवैध तरीके से फड़ लगाने पर लालकुर्ती पैठ में शनिवार को फिर बखेड़ा हो गया। आरोप है कि दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानों के सामने अवैध तरीके से सड़क पर फड़ लगवा दी। इस दौरान सड़क से हटाए गए ठेला लगाने वाले लोगों ने व्यापारियों का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने फिर से कार्रवाई की बात कही है।
एसएसपी मंजिल सैनी ने 15 दिन पहले जाम की समस्या को देखते हुए लालकु र्ती पैठ को सड़क से हटवा दिया था। एसएसपी ने सख्त हिदायत दी थी कि यदि सड़क पर पैठ लगी तो एसओ लालकुर्ती इसके जिम्मेदार होंगे। पुलिस फोर्स ने पैठ नहीं लगने दी और ठेले लगने वालों को हटवा दिया। बाद में भाजपा नेता ने पैठ लगवाने की कोशिश की तो पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ लालकुर्ती थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया।
ठेला लगाने वाले 50-60 लोगों का आरोप है कि यदि कोर्ट के आदेश पर सड़क से उन्हें हटाया गया है तो फिर दुकानदारों ने पैसे लेकर दूसरे लोगों से दुकान के बाहर फड़ क्यों लगवाई। दुकानदारों द्वारा लगवाई गई फड़ भी हटवाई जाए। हंगामे पर ठेला लगाने वाले और व्यापारियों में नोकझोंक के बाद धक्का मुक्की हो गई। घंटों तक लालकुर्ती में बखेड़े की स्थिति बनी रही। बाद में एसओ लालकुर्ती मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई के अनुसार लालकुर्ती में सड़क पर अवैध तरीके से पैठ नहीं लगने दी जाएगी। फड़ लगाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के तहत पुलिस ने सड़क से पैठ हटवाई थी।