{"_id":"5a0a026a4f1c1b68678bb6f7","slug":"151510605418-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसओ ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएसओ ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर
Updated Tue, 14 Nov 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। टीपी नगर में एक पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) ने घर में ही अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में ले ली है।
पुलिस के अनुसार शिवकुंज कॉलोनी निवासी पवन भारद्वाज (30) एक ट्रांसपोर्टर का पीएसओ है। सोमवार सुबह पवन का बेटा राघव (7) स्कूल गया हुआ था, जबकि मां बाला देवी अपनी बेटी के साथ डॉक्टर के पास गई हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पवन भी अपनी ड्यूटी पर चला गया था। लेकिन सुबह करीब 9:30 बजे अचानक घर लौट आया। पत्नी प्रीति से मां के बारे में पूछा तो उनके डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर पत्नी नहाने चली गई। तभी पवन ने बरामदे में रखे सोफे पर बैठकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर प्रीति ने शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पवन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने भी मौके पर जाकर पड़ताल की।
शराब पीने से मना करते थे परिजन
एसओ टीपीनगर ब्रजेश शर्मा ने बताया कि घर में किसी तरह का विवाद नहीं है। पवन शराब अधिक पीता है। परिजन उसे मना करते है। लेकिन वो उनकी बात अनसुनी कर देता था, बल्कि उनसे कहता था कि वो खुद को गोली मार लेगा। ये आत्महत्या के प्रयास का मामला है। पिछले कुछ दिनों से वह परेशान था।
विज्ञापन
आर-पार निकली गोली
थानाध्यक्ष के अनुसार पवन की हालत गंभीर बनी है। डॉक्टरों ने बताया कि गोली कनपटी के आर-पार निकल गई। ऐसा केस काफी गंभीर होता है। पवन का परिवार उसकी कुशलता की दुआ कर रहा है।
- शिवकुंज कालोनी में हादसा, पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ली, हालत गंभीर