फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आबूलेन पर मां बेटे से दिनदहाड़े बदमाशों ने की लूटपाट

आबूलेन पर मां बेटे से दिनदहाड़े बदमाशों ने की लूटपाट

Fri, 08 Sep 2017 02:11 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
आबूलेन पर मां बेटे से दिनदहाड़े बदमाशों ने की लूटपाट
मेरठ। आबूलेन स्थित चाट बाजार के पास बृहस्पतिवार दिनदहाडे़ मां-बेटे से दो बदमाश 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस से सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें बदमाश बाइक पर भागते दिखाए दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित सूर्यापुरम कॉलोनी निवासी शशी शर्मा एमईएस से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। जो बृहस्पतिवार सुबह अपने बेटे पंकज कौशिक के साथ कैंट एसबीआई से पेंशन निकालने गई थीं। बैंक से लौटते समय आबूलेन चाट बाजार के पास उनकी बाइक के पहिये में पंक्चर हो गया। इस दौरान पंकज ने जिस पॉलीथिन में 50 हजार रुपये रखे थे, वह बाइक के हैंडल पर लटका दी और बाइक को खींचते हुए पास ही एक दुकान पर ले जाने लगे। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाश तेजी से पॉलीथिन पर झपट्टा मारकर उसे लूटकर ले गए। पंकज शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़े। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। पंकज ने इसकी सूचना यूपी-100 को दी। जिसके बाद मौके पर एसओ लालकुर्ती पवन कुमार व सदर बाजार पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

कैमरे में साफ चेहरे नहीं
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो दोनों बदमाश कैमरे में कैद मिले। लेकिन उनके चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे थे। पुलिस का कहना कि कई जगहों पर कैमरे लगे हैं, उन्हें भी देखेंगे। बैंक की फुटेज भी देखेंगे, ताकि कुछ सुराग लगे कि आखिर पंकज का पीछा बदमाशों ने कहां से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना संदिग्ध बताने लगी थी पुलिस
सदर बाजार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर वहां एक-दो दुकानदारों से पूछताछ की और घटना को संदिग्ध बताने लगी। पीड़ित बार-बार घटना के बारे में बताता और पुलिस उसे संदेह की घेरे में खड़ा करने में लगी थी। गनीमत रही कि सीसीटीवी कैमरे में वारदात करने वाले लुटेरे दिखाई दिए, तब जाकर पुलिस ने माना कि वारदात हुई है। उसके बाद ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के ऐसे रवैये पर पीड़ित पक्ष में गुस्सा है। वहीं, एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि लूट की वारदात में पुलिस गंभीरता नहीं बरतेगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस वारदात में सदर और एएसपी कैंट की टीम को लगाया गया है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा होगा।
खास बात
- दिनदहाडे़ हुई वारदात, सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाश
- सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज, नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed