{"_id":"5984e4964f1c1bd7588b460b","slug":"151501881494-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाईल लूट गैंग के चार लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाईल लूट गैंग के चार लुटेरे गिरफ्तार
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल लूट गैंग के चार लुटेरे दबोचे
मेरठ।
मेेडिकल पुलिस ने शुक्रवार रात पीवीएस मॉल के पास से मोबाइल लूट गैंग के चार लुटेरों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह मेरठ समेत आसपास के जिलों में सौ से ज्यादा मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। जांच में सामने आया कि लूट के बाद गाजियाबाद और दिल्ली में फोन का आईएमईआई नंबर बदलकर बेच दिया जाता था। पुलिस आईएमईआई नंबर बदलने वाले मुख्य सरगना की तलाश कर रही है।
क्राइम ब्रांच और एसओ मेडिकल मो. असलम को सूचना मिली कि शहर में मोबाइल लूट करने वाला गिरोह लिसाड़ीगेट क्षेत्र का है। दोपहर को पुलिस ने शारदा रोड स्थित अग्रवाल मोबाइल सेंटर से व्यापारी अभिषेक अग्रवाल को उठाया। जांच के बाद उसे छोड़ दिया। इस दौरान व्यापारियों ने हंगामा भी किया। बाद में पुलिस ने रिजवान पुत्र मोबीन निवासी समर गार्डन, लिसाड़ीगेट और यहीं के महताब और आकिर उर्फ आकिल व सादमान निवासी उलधन थाना खरखौदा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की अपाचे बाइक और पांच महंगे मोबाइल बरामद किये हैं। रात तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी थी।
नदीम है सरगना
एसओ मेडिकल ने बताया कि पकड़े गये युवकों ने बताया कि शास्त्रीनगर, गढ़ रोड, नौचंदी, कंकरखेड़ा के अलावा गाजियाबाद, नोएडा में पिछले एक माह में वह मोबाइल लूट की सौ से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। लिसाड़ीगेट का नदीम आईएमईआई नंबर बदलवाकर मोबाइल दूसरे शहरों में बेचता था। आईएमईआई नंबर गाजियाबाद में एक मोबाइल सेंटर व दिल्ली में बदले जाते थे।
विज्ञापन
खास--
सौ से ज्यादा मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है गिरोह