फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोकशी में भूमिका संदिग्ध, चार सिपाही लाइन हाजिर

गोकशी में भूमिका संदिग्ध, चार सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 03 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
गोकशी में भूमिका संदिग्ध, चार सिपाही लाइन हाजिर
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के मेदपुर के जंगल में रविवार सुबह गोकशी को लेकर हुए बखेड़े के बाद चार सिपाहियों को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी ने घटनास्थल पर ही हसनपुर चौकी इंचार्ज सलीम अहमद को सस्पेंड और एसओ भावनपुर करतार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। लेेकिन एसओ ने अपने बचाव में सिपाही और चौकी इंचार्ज की भूमिका को संदिग्ध बताया था। इस प्रकरण में 17 आरोपियों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी सोनू उर्फ हाशिम कुरैशी, शकील, असरफ कुरैशी निवासी कायस्थ बड्ढा, शमशाद कुरैशी निवासी अब्दुल्लापुर ,फजलू रहमान निवासी मेदपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस गिरोह का सरगना मेहरबान निवासी कायस्थ बड्ढा, सद्दाम निवासी पचपेड़ा फरार हैं। गिरफ्तारी आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।
ये हुए लाइन हाजिर
इस प्रकरण की जांच रिपोर्ट में थानाध्यक्ष के चालक सिपाही समेत चार सिपाहियों की भूमिका भी संदिग्ध पायी गई। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि सिपाही चालक शक्ति सिंह और हसनपुर चौकी की जिप्सी पर तैनात चालक गजेंद्र यादव, हसनपुर चौकी पर तैनात सिपाही इसम सिंह और रामपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसओ को बचाने में किसका दबाव
एसओ भावनपुर करतार सिंह के खिलाफ खरखौदा थाने में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इसमें एक महिला ने करतार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। थाने में बखेड़ा भी हुआ था। करतार सिंह चौकी इंचार्ज बिजली बंबा थे तो वहां भी गोकशी की एक घटना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बवाल काटा था। अब भावनपुर क्षेत्र में गोकशी की घटना का मामला लखनऊ तक जा पहुंचा था। आखिर एसओ को बचाने में किसका दबाव है। एसओ भावनपुर करतार सिंह का कहना है कि खरखौदा में विवेचक पर मुकदमा हुआ था। गोकशी की घटना में वह खुद आरोपियों पर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई दबाव नहीं
एसएसपी मंजिल सैनी का कहना है कि एसओ को हटाने को लेकर कोई दबाव नहीं है। एसओ को तीन दिन का समय दिया गया था। आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो एसओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। चारों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
खास बातें
मेदपुर के जंगल में गोकशी को लेकर रविवार सुबह हुआ था बखेड़ा
लाइन हाजिर एसओ ने बचाव में बतायी थी चौकी इंचार्ज, सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध
एसपी देहात ने कहा रासुका के तहत होगी गिरफ्तार आरोपियों पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed