{"_id":"5a411abf4f1c1bce6d8b60c0","slug":"1514216284955000-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैम्पू सवार महिला के बैग से 55000 रुपये उड़ाये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैम्पू सवार महिला के बैग से 55000 रुपये उड़ाये
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने टेंपो चालक समेत दो युवकों पर लगाया आरोप
किठौर।
मेरठ-गढ़ मार्ग पर किठौर से टेंपो पर सवार होकर शाहजहांपुर जा रही महिला के पर्स से किसी ने 55 हजार रुपये की नकदी पार कर दी। महिला घर पहुंची और बैग से पर्स निकालना चाहा तो वह गायब था। इस बाबत महिला ने अपने भाई के साथ किठौर थाने मे तहरीर दी है।
कस्बा शाहजहांपुर निवासी नदीम पुत्र मईनुद्दीन ने तहरीर में बताया कि वह बहन रिहाना के साथ सोमवार को गाजियाबाद से शाहजहांपुर आ रहा था। किठौर में हापुड़ बस स्टैंड से फल खरीदकर पर्स बैग में रख दिया। मेरठ की तरफ से आ रहे टेंपो में सवार होकर शाहजहांपुर जा रहे था। इसी दौरान किसी ने बैग में रखे 55 हजार रुपये पर्स समेत गायब कर दिए। घर पहुंचने पर बैग से पर्स गायब देख महिला के होश उड़ गए। महिला ने टेंपो चालक तथा उसके एक साथी पर बैग से पर्स चोरी करने का आरोप लगा तहरीर दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने टेंपो तथा चालक की घंटों तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।