{"_id":"5a3c27484f1c1b6e468bbfae","slug":"15138918098-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। पल्हैडा गांव में एक विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन ससुराल और मायके वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
पुलिस के अनुसार बाबूगढ़ छावनी हापुड़ निवासी मोनी की शादी करीब चार साल पहले पल्हैडा गांव निवासी टेंपो चालक विक्की से हुई थी। दंपति से दो बच्चे हैं। बृहस्पतिवार सुबह घर पर मोनी और बच्चे ही थे, जबकि सास माया पड़ोस के घर में गई हुई थी। करीब एक घंटा बाद माया लौटी तो मोनी का शव फंदे पर लटका देख उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर मोनी के मायके वाले भी पहुंच गए। एसओ पल्लवपुरम दिलीप शर्मा के अनुसार पुलिस ने ही शव को फंदे से उतारा था। परिजनों द्वारा लिखित में देने पर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। वहीं, पति विक्की का कहना है कि मोनी अचानक से ऐसे छोड़कर क्यों चली गई। अगर कोई बात थी तो बता देती। अब इन बच्चों की परवरिश कौन करेगा।