फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   21 तक रुड़की जेल में रहेगा सुनील राठी-BAGHPAT

21 तक रुड़की जेल में रहेगा सुनील राठी-BAGHPAT

Fri, 15 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
21 तक रुड़की जेल में रहेगा सुनील राठी-BAGHPAT
बागपत /रुड़की।
विज्ञापन

चिकित्सक एनडी अरोड़ा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में कुख्यात सुनील राठी को बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 21 दिसंबर को फिर पेश होने और तब तक रुड़की जेल में रहने का आदेश सुनाया।
बृहस्पतिवार दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर कुख्यात राठी को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बागपत जेल से रामनगर (रुड़की) कोर्ट में पेश किया गया। राठी और उसकी मां राजबाला पर डॉ. एनडी अरोड़ा ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए कोतवाली सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने राजबाला को 11 नवंबर को उसके गांव टिकरी (बागपत) से गिरफ्तार किया और हरिद्वार जेल भेज दिया था। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि कोर्ट ने राठी को अगली तारीख 21 दिसंबर दी है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पिछली पेशी पर राठी नहीं पहुंच पाया था, इसे देखते हुए 21 दिसंबर तक उसे रुड़की जेल में रखा जाए। उसके बाद पुलिस ने उसे रुड़की जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस और खुफिया विभाग हुआ सतर्क
रुड़की जेल मे राठी को 21 दिसंबर तक रहने को लेकर पुलिस व खुफिया विभाग सतर्क हो गई है। इसी जेल में बंद चीनू पंडित के लिए भी खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने राठी से मिलने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखनी शुरू कर दी है। अब चीनू पंडित से मिलने वालों की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेटी जांच के लिए चिकित्सक तलब
रुड़की। 20 नवंबर को कोर्ट में कुख्यात देवपाल राणा की रामनगर कोर्ट में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान घटनास्थल से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। तीसरे आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसकी अब मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। इलाज के लिए देवपाल राणा को सरकारी अस्पताल ले जाया गया था लेकिन, हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था, तब उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चिकित्सकों को जांच के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed