फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गाडी चालक से रंगदारी मागने का आरोप, न देने पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

गाडी चालक से रंगदारी मागने का आरोप, न देने पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 07 Dec 2017 07:53 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
गाडी चालक से रंगदारी मागने का आरोप, न देने पर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
खरखौदा। एक गाड़ी चालक ने गांव कूडी व लालपुर के कुछ युवकों पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। चालक की सूचना पर गाड़ी मालिक व उसका बेटा मौके पर पहुंचे को आरोपियों ने दोनों से मारपीट व गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव धीरखेड़ा निवासी राजेश कसाना पुत्र रामचंद्र केे अनुसार उसके डंपर खासपुर में चल रहे हैं। एक डंपर चालक सत्यपाल चार दिसंबर को कूड़ी के जंगल से निकल रहा था तो वहां मौके पर मिले जोनी, विपिन निवासी कूडी व नोबत निवासी लालपुर ने गाड़ी को रास्ते में रोक लिया। गाड़ी चलाने के नाम पर चालक से पांच हजार रुपये की मांग करने लगे। चालक ने असमर्थता जताई तो तीनों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर चालक को पीटा। सूचना पर डंपर स्वामी राजेश कसाना अपने बेटे हिमांशू कसाना के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने गाड़ी मालिक व बेटे से भी पांच हजार रुपये सप्ताह की रंगदारी मांगी। गाड़ी मलिक ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो तीनों ने राजेश कसाना व उसके बेटे हिमांशू को भी पीट दिया। घायल पक्ष की सूचना पर पुलिस पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed