{"_id":"5a0c5b304f1c1bc8678bb946","slug":"15107593211-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों से मारपीट व लूटपाट, घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, गंभीर हालत में एक घायल रैफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों से मारपीट व लूटपाट, घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया, गंभीर हालत में एक घायल रैफर
Updated Wed, 15 Nov 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा।
थाना क्षेत्र के गांव कूड़ी निवासी दर्जनभर युवकों ने बुधवार को पुराने विवाद के चलते बुधवार को पांची निवासी दो युवकों को घेरकर जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं एक युवक के गले से सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने थाने पहुंचे दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
गांव पांची निवासी मोंटू पुत्र बिजेंद्र जाटव ने बताया कि वह बुधवार को गांव के ही मनु पुत्र नीरज त्यागी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से खरखौदा कस्बा जा रहा था। उनकी बाइक पांची इंटर कालेज के निकट पहुंची तो वहां पहले से ही खडे़ गांव कूड़ी निवासी पांच नामजद और आधा दर्जन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोका तथा किसी पुराने मामले को लेकर गालीगलौज करने गले। आरोप है कि मनु और मोंटू ने गालीगलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ जमकर मारपीट की तथा मोंटू को जाति सूचक शब्द भी कहे। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने मनु के गले से सोने की चेन भी लूट ली। पीड़ित तुरंत थाने पहुंचे। इस पर पुलिस ने दोनों घायलों को खरखौदा सीएचसी पर भर्ती करा दिया। चिकित्सकों ने मनु की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। उधर, पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद गौतम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मुख्य बातें
ग्राम कूड़ी के युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया