{"_id":"5a09a5724f1c1b74698bb530","slug":"151058172113-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के लोग गए रिश्तेदारी में। चोरों ने मकान खंगाल डाला।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार के लोग गए रिश्तेदारी में। चोरों ने मकान खंगाल डाला।
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
मोहल्ला काबली गेट निवासी परिवार के लोग रिश्तेदारी में गए हुए थे। चोरों ने रविवार रात मकान बंद देखा। इसके बाद चोरों ने पूरा मकान खंगाल डाला तथा 21 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला काबली गेट में सचिन पुत्र शरणपाल सिंह का मकान है। जिसमें वह परिवार के साथ रहता है। रविवार शाम करीब पांच बजे सचिन पूरे परिवार के साथ मकान का ताला लगाकर ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने छत से मकान के अंदर प्रवेश कर सामान खंगाल डाला।
चोरों ने सेफ का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये, बच्चों की गुल्लक से 6 हजार रुपये, सोने की झुमकी, सोने की अंगूठी, लोंग, चेन, सोने के कुंडल, चांदी के टीका, तगड़ी और पाजेब चोरी कर आराम से फरार हो गए। पूरे परिवार को सुबह से शादी समारोह से लौटने पर पता चला जब उन्होंने मकान का मुख्य दरवाजा खोला। घर में सामान बिखरा देख उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।