{"_id":"59f492374f1c1b79548b99ec","slug":"150920052115-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिवाल खास में सती स्थल और शमसान भूमि अवैध कब्जा रोकने की मांग मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से की गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिवाल खास में सती स्थल और शमसान भूमि अवैध कब्जा रोकने की मांग मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से की गई
Updated Sat, 28 Oct 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। कस्बा सिवालखास में श्मशान और सती स्थल पर दूसरे समुदाय के कुछ व्यक्ति कब्जा करके मकान बनाने के प्रयास में हैं। इसको लेकर कस्बे में तनाव बना हुआ है। इसकी शिकायत पीड़ित पक्ष ने शनिवार को मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से की है।
कस्बा सिवालखास में बुढ़ापीर के समीप श्मशान और सती स्थल हैं। इनकी भूमि पर कई वर्षों से दूसरे समुदाय के कुछ लोग कब्जा करने के प्रयास में लगे हुए हैं। इसको लेकर पुलिस कई बार उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। चार दिन पूर्व भी इस भूमि पर कुछ व्यक्ति कब्जा कर निर्माण कार्य करने का प्रयास कर रहे थे। इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने मौके पर जाकर अतिक्रमण रुकवाया था। शनिवार को वीरेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र आदि ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अतिक्रमण रोकने के लिए श्मशान की चारदीवारी और सती स्थल पर टिन शेड लगवाने की मांग के साथ अतिक्रमण का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।