{"_id":"59cbc0fe4f1c1bcd538b4c3a","slug":"150652548114-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने मजदूर को बंधक बनाकर दो पशु लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने मजदूर को बंधक बनाकर दो पशु लूटे
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव रासना में मंगलवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक किसान को अगवा कर घर बंधी दो भैंस एवं एक भैंसा लूट ले गए। उन्होंने किसान से मारपीट भी की। पीड़ित ने थाने में वारदात की तहरीर दी।
गांव रासना निवासी रमेश पुत्र सोहन ने बताया कि वह बीती रात घर में सोया हुआ था। इसी दौरान कुछ नकाबपोश बदमाश घुस आये। वे रमेश को अगवा कर जंगल की ओर ले गए। उन्होंने घर पर बंधी दो भैंस एवं एक भैंसा लूट लिया। इस दौरान पीड़ित के विरोध करने पर बदमाशों ने उससे मारपीट भी की। पीड़ित बुधवार सुबह ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा तथा तहरीर दी। वहीं, जल्द वारदात का खुलासा नहीं होने पर एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी है। उधर, थाना प्रभारी सरूरपुर ऋषिपाल ने वारदात की जानकारी से इनकार किया है।