{"_id":"59c1869a4f1c1b2f688b54ff","slug":"150585516311-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंकल आज छोड़ दो, फिर नहीं आएंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंकल आज छोड़ दो, फिर नहीं आएंगे
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। घर से ट्यूशन के लिए निकली दो छात्राओं को तीन युवकों के साथ एक फ्लैट में आपत्तिजनक स्थिति में कॉलोनी के लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने छात्रों की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए पांच छात्र में से दो छात्र और दो छात्राएं पुलिस कर्मी के बच्चे हैं।
मोदीपुरम क्षेत्र के एक नामचीन स्कूल की दो छात्राएं तीन छात्रों के साथ में पल्लवुपरम फेज दो स्थित उदय पार्क कालोनी के एक फ्लैट में पहुंचे। वहां पर तीसरी मंजिल पर छात्र और छात्राएं आपत्तिजनक स्थिति में थे। फ्लैट में छात्र और छात्राओं की आहट पर सेकेंड फ्लोर पर रह रहे एक सिपाही ने उस फ्लैट की कुंडी लगा दी और नीचे आकर लोगों को सूचना दे दी। इसके बाद कॉलोनी के लोग पहुंचे और छात्रों की धुनाई कर दी। इसके बाद युवक और युवती हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे और बोले अंकल प्लीज आज छोड़ दो, आज के बाद कभी नहीं आएंगे। हम ट्यूशन जा रहे थे, यहां एक दोस्त से मिलने आ गए। इसके बाद कॉलोनी के लोगों ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस छात्र और छात्राओं को लेकर थाने पहुंच गई। वहां पर नाम पता पूछने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। पकड़े गए पांचों छात्र रोशनपुर, डौरली के रहने वाले हैं और पांच में से दो छात्र और दो छात्राएं पुलिस कर्मी के बच्चे हैं। कुछ देर बाद छात्रों के परिजन भी वहां पहुंच गए। एसओ पल्लवपुरम सुभाष अत्री का कहना है कि पकड़े गए छात्र-छात्राएं एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर उन्हें पकड़ा लिया था। बाद में परिजनों को सौंप दिया गया। इसकी किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है।
पल्लवपुरम के उदय पार्क कॉलोनी के फ्लैट में लोगों ने दबोचा
दो छात्राएं तीन छात्रों के साथ पहुंची थी फ्लैट पर
कॉलोनी के लोगों ने छात्रों की जमकर धुनाई
दोनों छात्रा और दो छात्र पुलिस कर्मी के लड़के हैं