{"_id":"59bfe29a4f1c1b1d688b54c8","slug":"150574764111-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रविवार को इंस्टीयूट में पकडे गए लडके लडकियों के संबंध में पुलिस ने नहीं इंस्टीटयूट संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रविवार को इंस्टीयूट में पकडे गए लडके लडकियों के संबंध में पुलिस ने नहीं इंस्टीटयूट संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई।
Updated Mon, 18 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना।
पुलिस ने कस्बे में रविवार को एक इंस्टीट्यूट में पकडे़ गए शिक्षक और लड़कियों को बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया था। जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष है। वहीं, पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्रपाल का कहना है कि इंस्टीट्यूट संचालक से कागजात मांगे थे। उसने अभी तक उपलब्ध नहीं कराए हैं। वहीं, बिना रजिस्ट्रेशन संचालित सभी इंस्टीट्यूट की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि मवाना बस स्टैंड पुलिस चौकी के सामने स्थित एक इंस्टीट्यूट की शिकायत कुछ लोगों ने रविवार को चौकी पुलिस से की थी। जिसमें कहा था कि इंस्टीट्यूट का गेट बाहर से बंद है तथा अंदर तीन लड़कियां और दो शिक्षक हैं। जिस पर चौकी इंचार्ज दरोगा रविंद्रपाल मौके पर पहुंचे तो पाया कि शिकायत सही थी। उन्होंने ताला खुलवाया तो इंस्टीट्यूट के अंदर तीन लड़कियां तथा दो शिक्षक मिले।
पुलिस उन्हें चौकी पर ले आई। वहां लड़कियों ने रोना शुरू कर दिया था। इस पर पुलिस ने तीनों लड़कियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस को दोनों शिक्षकों ने बताया वे पढ़ा रहे थे। इस पर पुलिस ने उन्हें बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया। इस वजह से पुलिस पर उंगली उठ रही है। वहीं, चौकी प्रभारी रविंद्रपाल का कहना है कि इस संबंध में इंस्टीट्यूट संचालक को रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात थे। हालांकि वह नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इंस्टीट्यूट की जांच की जाएगी। वहीं, थाना दिवस पर नगर में बिना रजिस्ट्रेशन संचालित इंस्टीट्यूट्स की शिकायत मिली है। इसलिए सभी इंस्टीट्यूट की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य बातें
पुलिस ने इंस्टीट्यूट का ताला तोड़कर पकड़े थे तीन लड़कियां एवं दो शिक्षक
सफाई अभियान चलाया
मवाना
रुद्रा इंटरनेशनल पब्लिक मवाना खुर्द में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को स्वच्छता अभियान के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने मोदी के सपने स्वच्छ भारत, सुंदर भारत को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर चेयरमैन डा. सोमेंद्र तोमर ने नरेंद्र मोदी की दीर्घायु होने की कामना की। वहीं, बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा मिठाई वितरित की। प्रधानाचार्य डा. पंकज त्यागी ने बच्चों को उनके स्तर पर सफाई अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आदेश नूनीवाल, प्रेम शर्मा, किरण सिद्धू, श्वेता नेगी, पूजा, शिवानी आदि का सहयोग रहा।
उधर, नवजीवन किसान इंटर कालेज में एनसीसी कैडेट्स की परेड हुई। इसमें प्रधानाचार्य एवं कैप्टन शरणवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफाई अभियान को आगे बढ़ाते हुए कैडेट्स के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। वहीं, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सफाई के बारे में जागरूक किया। कैडेट्स ने मलिन बस्तियों में सफाई अभियान चलाया।