{"_id":"59beed044f1c1b8e688b506e","slug":"150568477010-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Updated Mon, 18 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहटा। बिहार में मिले लापता युवक और युवती के मामले में थाना पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं उसे ले जाने वाले आरोपी युवक को रविवार को जेल भेज दिया। बता दें कि क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने 12 जुलाई को रोहटा थाने में गांव हसनपुर रजापुर निवासी सोनू पुत्र श्याम सिंह पर नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। पिछले दस दिन से आरोपी की लोकेशन बिहार में मिल रही थी। पांच दिन पहले बिहार पहुंची पुलिस युवक व युवती को पकड़ कर लायी थी। पुलिस ने शनिवार को युवती का मेडिकल कराया। इसमें युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। युवती के कोर्ट में बयान कराए गए। इसके बाद कोर्ट ने युवती को उसके परिवार वालों को सौंपने के आदेश दिए। वहीं, थाना पुलिस ने आरोपी सोनू को पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया।