{"_id":"59bae2244f1c1bb6688b4a36","slug":"150541983916-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के मामले में युवक को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के मामले में युवक को जेल भेजा
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा।
गांव सलैमपुर निवासी विवाहिता के मायके पक्ष की ओर से गांव नरहैडा निवासी ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने का मामला दर्ज कराया गया था। उन्होंने पति सहित चार को नामजद किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव सलैमपुर निवासी खालिद पुत्र आदिब ने बताया था कि उसकी फुफेरी बहन की शादी नरहाडा निवासी दानिश पुत्र उम्मेद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से दानिश और ससुराली उसकी बहन को दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि जब वह सात माह की गर्भवती थी तो पति दानिश, सास मुन्नी, जेठ पप्पू व देवर आसिफ ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। बाद में मायके पक्ष ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विवाहिता का गर्भपात हो गया। इस मामले में खालिद ने सभी को नामजद किया था। पुलिस ने बुधवार को दनिश को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे जेल भेज दिया। बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं।