{"_id":"59b2bdf74f1c1bb0488b4ecc","slug":"15048862817-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिक्षिका से दुष्कर्म का प्रयास किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका से दुष्कर्म का प्रयास किया
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने गांव जा रही थी शिक्षिका
गांव के रास्ते में युवकों ने घेरा, पीड़िता के भाई ने दो युवकों के खिलाफ दी नामजद तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के साथ गांव के ही दो युवकों ने हथियारों के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। शिक्षिका स्कूल की छुट्टी के बाद बाद अपने गांव लौट रही थी। शिक्षिका के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवती को डाक्टरी जांच के लिए सीएचची भेज दिया है। पीड़िता के भाई ने दो युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। थाने में पीड़िता के भाई ने दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन शाम को स्कूल से घर लौट रही थी। मवाना खुर्द बस से उतरकर वह अकेले पैदल गांव आ रही थी। गांव के रास्ते पर पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने चाकू और तमंचा दिखाकर उसे खेत में खींच लिया। आरोप है कि युवकों ने शिक्षिका से बलात्कार का प्रयास किया। शिक्षिका ने संघर्ष किया तो युवकों ने उसके गले में दुपट्टे का फंदा बनाकर जान से मारने का प्रयास किया।
पीड़िता किसी प्रकार जान बचाकर गांव की ओर भागी। रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने उसकी बहन को बचाया। आरोपी युवती के कपड़े, मोबाइल और बैग ले गए। युवती के गले और मुंह पर चोट के निशान मिले हैं। पीड़िता ने भाई ने गांव के ही दो युवकों को तहरीर में नामजद किया है। इस दौरान थाने में हंगामे के हालात बन गए, जब थाना प्रभारी ने तहरीर को फेंक दिया। इसके बाद पीडितों ने विधायक दिनेश खटीक को फोन किया। विधायक के फोन आने के बाद थाना प्रभारी ने तहरीर ली। पुलिस ने पीड़िता को डाक्टरी जांच के लिए सीएचसी भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।