फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खेडा में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में पथराव फायरिंग

खेडा में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में पथराव फायरिंग

Fri, 08 Sep 2017 09:07 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:07 PM IST
विज्ञापन
खेडा में दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में पथराव फायरिंग
दीवार निर्माण को लेकर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना।
ग्राम खेड़ा में शुक्रवार सुबह दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हो गई। हालांकि लोगों को मामूली चोट आई। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।

खेड़ा निवासी नीरज पुत्र रतन और बबलू पुत्र रणसिंह पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही हैं। दोनों पक्षों में पूर्व में हुए विवाद में थाने पर दोनों पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार सुबह दीवार निर्माण को लेकर एक बार फिर दोनों पक्ष आमने सामने आ गये। दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद पथराव और फायरिंग हुई। हालांकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। नीरज और बबलू मामूली रुप से घायल हो गये। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, गांव के कुछ गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराने के लिये गांव में ही पंचायत का आयोजन किया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तहरीर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि दोनों पक्षों में शुक्रवार को मामूली कहासुनी हो गई थी। ग्रामीण आपस में बैठकर समझौता का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed