फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमला तथा कार पर फायरिंग।

ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमला तथा कार पर फायरिंग।

Thu, 07 Sep 2017 02:51 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमला तथा कार पर फायरिंग।
मंगलवार रात समर्थकों के साथ गंगानगर से आ रहे थे परीक्षितगढ़
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
परीक्षितगढ़।
मेरठ-परीक्षितगढ़ मार्ग पर मंगलवार रात कार सवार तीन लोगों ने ब्लॉक प्रमुख की कार पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया। ब्लाक प्रमुख के समर्थकों ने हमलावरों का पीछा किया, लेकिन हमलावर किठौर मार्ग पर कार छोड़कर फरार हो गए। मामले में ब्लाक प्रमुख ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परीक्षितगढ़ ब्लॉक प्रमुख कंवरपाल सिंह अपने समर्थक विरेन्द्र सिंह, योगेन्द्र त्यागी, जिला पंचायत सदस्य मुन्ना गिरी, जुबैर अहमद के साथ मंगलवार रात गंगानगर से परीक्षितगढ आ रहे थे। ब्लॉक प्रमुख ग्राम इकलारसूलपुर निवासी जुबैर को उसके गांव छोड़कर वापस परीक्षितगढ मेरठ मार्ग पर पहुंचे। इसी दौरान मेरठ की तरफ से आ रही फोर्ड फिगो कार सवार तीन लोगों ने ब्लॉक प्रमुख की गाड़ी में साइड मारते हुए रोकने का प्रयास किया। उनके न रुकने पर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद परीक्षितगढ़ की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

समर्थकों को दी सूचना
ब्लॉक प्रमुख ने घटना की जानकारी समर्थकों को दी। समर्थकों ने परीक्षितगढ़ के आसपास मार्गों को घेरकर उक्त लोगों की तलाश करने लगे। कार सवार तीनों बदमाश अपने को घिरा देख नगर के किठौर बस स्टैंड तिराहे पर कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने किठौर तिराहे से कार को कब्जे में लिया। ब्लाक प्रमुख ने कार सवार आरोपी अमरीश उर्फ गुड्डू, सतेन्द्र पुत्रगण मनबीर और एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कराया मुकदमा
कंवरपाल सिंह उर्फ केपी खुंटी बसपा से ब्लॉक प्रमुख बनाए गए थे। वह पूर्व विधायक योगेश वर्मा के करीबी कहलाते थे। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा। इसके चलते उन्होंने जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर व हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक का दामन थाम लिया। वहीं दूसरी बीडीसी सदस्य राजीव इन्द्रराज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव का बिगुल फूंक दिया। बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में लेकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली थी।
गुर्जर समाज की पंचायत के बाद विवाद
ब्लॉक प्रमुख केपी खुंटी व बीडीसी सदस्य राजीव इन्द्ररात की बीच समझौता कराने के लिए गंगा नगर में गुर्जर समाज की पंचायत हुई। जहां केपी खुंटी को ही ब्लॉक प्रमुख बनाये जाने पर सहमति बनी थी। बीती रात अमरीश उर्फ गुड्डू गुर्जर समाज की पंचायत के बाद परीक्षितगढ़ अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लॉक प्रमुख व अमरीश में कहासुनी हो गई थी।

दोबारा अविश्वास की तैयारी
सपा नेता अमरीश उर्फ गुड्डू के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज होने पर दोबारा ब्लॉक प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव आने की तैयारी बन गई है। इस संबंध में सपा नेता अमरीश उर्फ गुड्डू ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख कंवरपाल उससे पुरानी रंजिश रखता है। सत्ता के दबाव में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है। उच्चाधिकारियों से मिलकर मामले की जांच कराएंगे। कहा कि ब्लॉक प्रमुख से जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed