{"_id":"59a1cfff4f1c1bf51e8b4b6a","slug":"150377676810-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कायस्थ बड्ढा में बच्चो के झगडे में दो पक्षो में पथराव,फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कायस्थ बड्ढा में बच्चो के झगडे में दो पक्षो में पथराव,फायरिंग
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
किठौर।
कायस्थ बड्ढा में शनिवार को बच्चों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षो में मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों से नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।
थाना प्रभारी किशनपाल सिंह ने बताया की कई दिनों से कायस्थ बड्ढा में बच्चों को लेकर रियाज और हामिद पक्ष में विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी इसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। इस दौरान गोलियां भी चली थीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हो गया था। सभी लोग पुलिस को देखकर भाग खडे़ हुए थे। पुलिस ने बताया कि शनिवार को भी दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग हो गई। पुलिस ने मौके से रईस, महिला जुलेखा और नाजिम को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आसिफ, जानू, सुभान, यामीन, भोला, सलमान सहित नौ लोगों को नामजद तथा 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वही ग्रामीणों का कहना है की पुलिस ने झगडे़ के सूत्रधार मुख्य आरोपी हामिद का नाम सांठगांठ कर निकाल दिया। इस मामले में थाना प्रभारी किशनपाल सिंह का कहना है की मामले की जांच की जाएगी। अगर वह दोषी है तो कार्रवाई की जाएगी।
खास बातें
महिला समेत तीन गिरफ्तार, नौ नामजद, 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा
दो दिन से चल रहा था विवाद, एक दिन पहले भी हुई थी फायरिंग
पुलिस ने मुख्य साजिश कर्ता को नहीं किया नामजद, सांठगांठ की चर्चा