फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीठ थपथपाने वाली किठौर पुलिस की किरकिरी

पीठ थपथपाने वाली किठौर पुलिस की किरकिरी

Fri, 25 Aug 2017 12:59 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
पीठ थपथपाने वाली किठौर पुलिस की किरकिरी
बदमाशों ने की पुलिस की किरकिरी
विज्ञापन

परतापुर लूूट में पकडे़ गए बदमाशों ने किया किठौर में दो डकैतियों का खुलासा
किठौर।
फर्जी लूट खोलकर पीठ थपथपाने वाली किठौर पुलिस की परतापुर में लूट के एक मामले में पकडे़ गए बदमाशों ने किरकिरी कर दी। जिस लूट को किठौर पुलिस ने दर्ज तक नहीं किया उसके खुलासे के साथ परतापुर पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही से माल तक बरामद कर दिया। लूट के खुलासे को पीड़ित परिवार ने सही बताया है।

18 मई को एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने शोल्दा निवासी राजीव कुमार के घर धावा बोलकर करीब 270000 नकदी, सोने चांदी के जेवरात लूटे थे। इसके बाद बदमाशों ने गढ मार्ग पर एक कीटनाशक दुकान की छत पर सो रहे दुकान मालिक से हजारों की नकदी और दवाई लूटी थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने गाजियाबाद से तीन लोग उठाकर डकैती का खुलासा कर दिया था। पकडे़ गए बदमाशों ने पुलिस ने कुछ जेवरात भी बरामद दिखा दिए थे। लेकिन पीड़ित परिवार खुलासे से संतुष्ट नहीं था। थाना प्रभारी परतापुर दीपक शर्मा ने बताया की कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के शताब्दीनगर में दयाराम यादव के यहां से बदमाश लूट कर भाग रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोचा था। पुलिस ने बुधवार को परतापुर फ्लाईओवर पर घेराबंदी कर लूट में शामिल अन्य बदमाशों को दबोच लिया। थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने बताया कि पकडे गए रियाज ने किठौर ,गाजियाबाद, हापुड सहित एक दर्जन से अधिक लूटों को स्वीकार किया है। किठौर से 25 जुलाई को गोदाम पर की लूट के मोबाइल भी बरामद किए हैं। सूत्रों की माने तो टाइल्स गोदाम लूट की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की थी। पुलिस इस लूट में चुप्पी साधे है। शोल्दा में पडी डकैती के पीड़ित परिवार फोटो देख खुलासे से संतुष्ट है। इस मामले में सीओ पकंज कुमार सिंह का कहना है की परतापुर में पकडे़ गए बदमाशों को पीड़ित परिवार ने सही माना है। और कुछ सामान भी बरामद हुआ है। बाकी बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed