फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संदिग्ध हालात में हाईवे पर पड़ा मिला, अस्पताल में देर रात मौत

संदिग्ध हालात में हाईवे पर पड़ा मिला, अस्पताल में देर रात मौत

Sat, 29 Jul 2017 06:46 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में हाईवे पर पड़ा मिला, अस्पताल में देर रात मौत
मोदीपुरम। हाईवे पर कृषि विश्वविद्यालय के पास शुक्रवार रात अधमरी हालत में पड़े मिले शिक्षक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मोदीपुरम चौकी इंचार्ज ऋषिपाल सिंह के अनुसार शव की शिनाख्त मोहनपुरी निवासी अंकित अग्रवाल (32) पुत्र राकेश अग्रवाल के रूप में हुई। अंकित बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट में शिक्षक था। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जिस समय वे सूचना पर पहुंचे थे तो अंकित के मुंह से झाग आ रहे थे। उसने पुलिसकर्मियों से अस्पताल ले जाने को भी मना कर दिया था। काफी समझाने के बाद ही उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई थी।

चौकी इंचार्ज के अनुसार अंकित के घर के हालात सही नहीं हैं। पिता की मौत हो चुकी है। मां बीमार रहती है जबकि अविवाहित बहन पक्षाघात की मरीज है। पत्नी भी घर छोड़कर जा चुकी है। अंकित पर ही परिवार चलाने की जिम्मेदारी थी। अंदेशा है कि अवसाद के चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन न किया हो। हालांकि उसकी शर्ट फटी हुई थी और बाएं हाथ में चोट लगी हुई थी। जिससे यह भी अंदेशा है कि उसके साथ कोई घटना न हुई हो। जांच की जा रही है कि वह मोदीपुरम में किससे मिलने आया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- हाईवे पर अधमरी हालत में पड़ा मिला था मोहनपुरी निवासी युवक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed