{"_id":"59790b6f4f1c1b91598b4762","slug":"150110508811-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी निकला लूट और गोली लगने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी निकला लूट और गोली लगने का मामला
Updated Thu, 27 Jul 2017 03:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (ब्यूरो)। पल्लवपुरम में सोमवार रात गोली मारकर 40 हजार रुपये लूटने के मामले का बुधवार को सीओ ने खुलासा कर दिया। युवक ने पैसे देने से बचने के लिए खुद को गोली मारी थी। जांच में पूरा मामला सामने आ गया।
सोमवार रात पल्लवपुरम फेज वन में आईपीएम कॉलेज के सामने पल्हैड़ा निवासी मुकेश पुत्र जयप्रकाश को दो बाइक सवारों ने गोली मार कर 40 हजार रुपये लूट लिए थे। घायल के भाई दिनेश ने पल्लवपुरम थाने पर अनिल निवासी पल्हैड़ा व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार शाम सीओ दौराला विजय प्रकाश और एसओ पल्लवुपरम ब्रिजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया। सीओ विजय प्रकाश ने बताया कि जांच में पूरा मामला फर्जी पाया गया है। मुकेश का अनिल से पैसे का लेन देन था। पैसे न देने पड़े इसके लिए उसने यह ड्रामा किया। अपनी खाल को पकड़कर स्वयं ही गोली मार ली। पुलिस को मौके से कोई खोखा भी नहीं मिला है। घटना स्थल के पास स्थित एक कॉलेज पर तैनात गार्डों से भी पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वहां कोई बाइक सवार नहीं आए थे। एक ही गोली चलने की आवाज सुनी। जिस तमंचे से गोली चलाई गई है, उसे भी बरामद कर कार्रवाई की जाएगी।
खास बातें
बाइक सवारों द्वारा गोली मारकर 40 हजार रुपये लूटे जाने का मामला