फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गैस एजेंसी लूट के चौथे आरोपी को पुलिस ने अभी तक रिमांड पर लेने तक की कार्रवाई नहीं की है।

गैस एजेंसी लूट के चौथे आरोपी को पुलिस ने अभी तक रिमांड पर लेने तक की कार्रवाई नहीं की है।

Sat, 22 Jul 2017 07:06 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी लूट के चौथे आरोपी को पुलिस ने अभी तक रिमांड पर लेने तक की कार्रवाई नहीं की है।
लूटी गई शेष रकम का सुराग नहीं लगा सकी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
जून के अंतिम सप्ताह में हुई गैस एजेंसी के कैशियर से लूट के चौथे आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेने के लिए अभी तक कार्रवाई नहीं की है। वहीं, पुलिस अभी तक लूटी गई शेष रकम 4 लाख 13 हजार का सुराग नहीं लगा सकी है।
उल्लेखनीय है कि जून के अंतिम सप्ताह में गैस एजेंसी के कैशियर मेघराज को बाइक सवार बदमाशों ने गैस एजेंसी के मालिक के घर के सामने ही तमंचे की बट से घायल करके 5 लाख 17 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस के हाथ बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज घटना को अंजाम देने से कुछ समय बाद ही हाथ लग गई थी। हालांकि पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश पता चलते ही घटना के तीन-चार दिन बाद ही पुराने मामलों में जमानत तुड़वाकर जेल चले गए थे। पुलिस को इसकी जानकारी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो बदमाश अनेश और गुड्डू को 10 जुलाई को लूट में शामिल होने की बात कहते हुए जेल भेज दिया था। इनके पास से पुलिस ने लूटी गई धनराशि में 94 हजार बरामद करने का दावा किया था। वहीं माता-पिता की हत्या कर दिए जाने पर अलीपुर मौरना निवासी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ जोनी जमानत पर बाहर आ गया था। पुलिस ने उसको दबाव बनाकर गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से 10 हजार रुपये बरामद होना बताया था। अभी तक चौथा आरोपी जो सीसीटीवी में कैद हुआ ग्राम प्रधान खोड़दयालपुर अर्जुन अभी जेल में है। पुलिस ने उसको रिमांड पर लेकर लूट की शेष राशि बरामद करने का प्रयास नहीं किया है। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी यूएन मिश्र का कहना था कि अभी कांवड़ के कारण कार्रवाई नहीं की गई है। अब रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed