फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक दिन हम अमीर जरुर बनेंगे, देखते रह जाएंगे गांव वाले

एक दिन हम अमीर जरुर बनेंगे, देखते रह जाएंगे गांव वाले

Fri, 21 Jul 2017 02:58 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
एक दिन हम अमीर जरुर बनेंगे, देखते रह जाएंगे गांव वाले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम।
दादरी गांव के अनुज ओर उसका भाई सुशील आज अपहरण जैसे मामले में मास्टरमाइंड बन गए। दोनों भाई जरायम की दुनिया में नाम और पैसा कमाना चाहते है। इनके साथ में गांव का ही दोस्त गौरव शर्मा ओर विवेक उर्फ मोदी को भी अपने साथ कर लिया। चारों दोस्त डॉक्टर श्रीकांत गौड़ का अपहरण कर लिया। चारों दोस्त अपहरण के मामले में मास्टर माइंड है। अभी तक इन चारों के खिलाफ स्थानीय थानों में किसी भी तरह के अपराधिक मामले दर्ज नहीं है।

एक दिन हम अमीर बनेंगे और लोग देखेंगे
मोदीपुरम। अनुज और सुशील ने दिल्ली में दो गाड़ी बनाकर ओले कैब में शुरुआत की थी। गांव में जब वह आते थे और अपने यार दोस्तों में बैठते थे, यह जरुर कहते थे कि एक दिन देखना हम अमीर जरूर बनेंगे, गांव वाले देखते रह जाएंगे। ग्रामीणों को भी नहीं पता था कि वह अमीर बनने की चाह रखते है और इस चाह को बढ़ाने के लिए वह किसी का अपहरण भी कर सकते है। इस अपहरण केस के मास्टर माइंड के रुप में चर्चाओं में आए दादरी गांव के सुशील और उसका भाई अनुज दोनों शादी शुदा हैं। पुलिस का मानना है कि जल्द अमीर बनने की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। सुशील के दोस्त दोस्त गौरव की छवि भी गांव में अच्छी नहीं है। विवेक उर्फ मोदी अभी अविवाहित है। चारों अभी पकड़ से दूर है।
विज्ञापन


अच्छा था व्यहार, हमे क्या पता ऐसे काम करेंगे
मोदीपुरम। अनुज गुर्जर और सुशील दोनों ही गांव में अच्छे व्यवहार के साथ रहते थे। जब गांव में पहली बार दबिश आयी और अनुज के परिजनों को उठाकर लेकर गई, तब जाकर पता चला कि दोनों भाइयों ने गौरव शर्मा के साथ मिलकर अपराध किया है। डॉ श्रीकांत गौड़ को पूरी प्लानिंग के तहत इन लोगों ने दादरी और पीरपुर गांव के जंगल में एक टयूबवैल पर भी रखा है। ग्रामीणों की माने अपने एक दोस्त की टयूबवैल पर देर रात तक दो गाड़ी खड़ी हुई थी, जब मामला खुला तो पता चला कि डॉक्टर को वहां पर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार ,कारोबारी दोस्तों ने बनाया जरायम का गठबंधन
मेरठ। पकडे़ गए बदमाश और मास्टर माइंड सभी लोग एक दूसरे रिश्तेदार और कारोबारी दोस्त हैं। बुधवार को मुठभेड़ के बाद पकड़े गए रामा गार्डन निवासी प्रमोद और मकान मालिक सोहनवीर दोनों पेशे से प्रापर्टी का काम करते हैं। दोनों अच्छे परिचित भी हैं। इस केस के मास्टर माइंड माने जा रहे दादरी के अनुज को ट्रेस कर लिया था। पुलिस को दो दिन पूर्व रामा गार्डन निवासी प्रमोद का पता चला। दिल्ली पुलिस दो दिन पूर्व ही प्रमोद के घर पहुंच गई थी लेकिन वह हाथ नहीं आया। मोहल्ले वालों ने बताया कि उसके मकान के बाहर खड़ी एक सेंट्रो कार की भी पुलिस ने तलाशी ली थी। पुलिस ने कार ले जाने की कोशिश की लेकिन उसका लॉक नहीं खुला। पुलिस ने कार के टायर पंचर कर दिए ।

मकान मालिक सोहनवीर भी प्रोपर्टी का काम करता है इसी वजह से प्रमोद और सोहनवीर दोनों एक दूसरे के परिचित हैं। सोहनवीर मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है। इसलिए पुलिस का मानना है कि सोहनवीर पकडे़ गए मुजफ्फरनगर के कैल गांव के अमित को भी पहले से ही जानता है । पुलिस ये भी मान रही है कि मास्टर माइंड और पकडे़ गए सभी आरोपी दूर की रिश्तेदारी और जान पहचान की वजह से एक दूसरे को जानते हैं। चिकित्सक के अपहरण के बाद अनुज आदि ने चिकित्सक को रखने के लिए एक दूसरे से संपर्क किया और मदद मांगी। चूंकि सोहनवीर की पत्नी और बच्चे घर में नही रहते थे इस वजह से उसने डॉक्टर को अपने घर में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed