{"_id":"596cde464f1c1b71518b46ef","slug":"15003070833-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं की तलाश में पुलिस ने रात भर दी दबिश, नही लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सक के अपहरणकर्ताओं की तलाश में पुलिस ने रात भर दी दबिश, नही लगा सुराग
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला।
दिल्ली ईस्ट के एक चिकित्सक का अपहरण कर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में दिल्ली पुलिस की पकड़ से फरार हुए आरोपियों की तलाश में रविवार रात गांव दादरी में दबिश दी मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने सोमवार को खतौली क्षेत्र में भी तलाश की। दिल्ली पुलिस शाम को यहां से चली गई।
पूर्वी दिल्ली इलाके में रहने वाले एक बंगाली चिकित्सक का हाल ही में बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए दादरी गांव निवासी अनुज का नंबर ट्रेस किया था। पुलिस को इस नंबर की लोकेशन खतौली में मिली थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस सफेद रंग की वैगनआर कार संख्या यूपी 15सीटी 2291 में सवार युवक का पीछा कर रही थी। कार सवार पुलिस को चकमा देकर सकौती पीरपुर मार्ग पर गाड़ी से कूदकर जंगल में फरार हो गया था। बदमाश की घेराबंदी करने के लिए एडीश्नल डीसीपी एनके मीना पूर्वी दिल्ली के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम लगी हुई थी। सूचना पाकर मेरठ एसटीएफ, कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और दौराला थाने की पुलिस भी फरार आरोपी की तलाश कर रही थी मगर कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बदमाश के फरार होने के बाद अनुज की पत्नी, पिता, मां और भाई की पत्नी को हिरासत में ले लिया था। दिल्ली पुलिस ने रात में भी आरोपियों की तलाश के लिए कई जगह दबिश दी मगर सुराग नहीं लग सका। सोमवार सुबह तक दिल्ली पुलिस दादरी गांव में जमी रही। इसके बाद पुलिस टीम ने खतौली के क्षेत्र में भी आरोपियों की तलाश की। दिल्ली पुलिस शाम को रवाना हो गई। वहीं, इस मामले में ग्रामीण कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं।
इंस्पेक्टर दौराला दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि दिल्ली पुलिस की मदद के लिए जंगल में कांबिंग की ओर बदमाश की रिश्तेदारी में दबिश दीं। उसका पता नहीं लग सका है। फिलहाल दिल्ली पुलिस रवाना हो गई है। हालांकि स्थानीय पुलिस बदमाश की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
मुख्य बातें
पुलिस ने खतौली क्षेत्र में भी आरोपियों की तलाश की
पांच करोड़ रुपये की फिरौती के मामले में दादरी में तलाश जारी