{"_id":"5b579b5b4f1c1b8f568b646a","slug":"141532468059-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 मिनट में लाखों के नकदी जेवर लेकर चंपत हो गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7 मिनट में लाखों के नकदी जेवर लेकर चंपत हो गए चोर
Updated Wed, 25 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की पॉश ईरा गार्डन कालोनी में दो बदमाशों ने दिनदहाडे़ शिक्षक का बंद घर खंगाल लिया। लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चोरी की यह घटना महज सात मिनट में अंजाम देना बताया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
नूर नगर रोड स्थित ईरा गार्डन के मकान नंबर 105 में सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक सुहेल अनीस रहते हैं। उनकी पत्नी आयशा खैर नगर स्थित हमीदिया गर्ल्स कालेज में क्लर्क हैं। मंगलवार सुबह बेटी ईनाया के स्कूल जाने के बाद दंपति ड्यूटी पर चला गया था। दोपहर में उनके यहां रसोई गैस देने के लिए डिलीवरी मैन आया। घर का दरवाजा खुला था। डिलीवरी मैन ने कई आवाज दी। लेकिन अंदर से जब कोई नहीं आया तो उसने पड़ोस में रहने वाले अनीस के भाई के घर इसकी जानकारी दी।
अनीस की भाभी ने जब मकान में आकर देखा तो चोरी का पता चला। उनकी सूचना पर अनीस और उनकी पत्नी घर पहुंची। सूचना पर इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय, माधवपुरम चौकी इंचार्ज मुकेश ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोरों की फुटेज भी ली। सुहेल अनीस का कहना है कि चोर करीब 60 हजार रुपये और लाखों के जेवरात ले गए। सही आकलन और जानकारी करने के बाद वे तहरीर देंगे। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आते ही केस दर्ज किया जाएगा। फिलहाल फुटेज के आधार पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
पॉलिथीन में नकदी जेवर भरकर ले गए
सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनो चोर पूर्वाह्न 11:53 बजे नूरनगर की ओर से बाइक पर आए। डेढ़ मिनट में गेट के लॉक तोड़े़ और घर के अंदर घुसे। चोरों ने बेड रूम, स्टोर को खंगाला और सेफ की तलाशी ली। नगदी और जेवरात पॉलिथीन में भरे। शिक्षक की पत्नी का पर्स भी साथ ले गए। जीने से ऊपर भी तलाशी लेने गए और पूरी तसल्ली के बाद करीब सात मिनट बाद घर से निकल गए।
ठीकठाक हुलिया, प्रोफेशनल वर्क
पुलिस के अनुसार एक बदमाश जींस और टी-शर्ट पहने था। कमर पर बैग था। ईयरफोन लगा था। कद काठी भी अच्छी थी। दूसरा बदमाश पेंट शर्ट पहने था। कैप और बेल्ट लगी थी। दोनों के पैरों में जूते थे। देखने में दोनों का हुलिया ठीकठाक लग रहा था। चोर ने महज एक से डेढ़ मिनट में घर के गेट पर लगे दो लॉक तोड़ दिए। लॉक तोड़ते वक्त बाहर गली में कोई व्यक्ति भी गुजरा लेकिन शायद उसका ध्यान नहीं गया। जिस तकनीक से लॉक तोडे़ गए, उसे देख पुलिस भी मान रही है कि ये पेशेवर चोर हैं और लॉक तोड़ने में माहिर हैं।