फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जांच में फर्जी मिले चौबे के दस्तावेज

जांच में फर्जी मिले चौबे के दस्तावेज

Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
जांच में फर्जी मिले चौबे के दस्तावेज
मेरठ। मेनका सिनेमा प्रकरण की जांच में पुरुषोत्तम चौबे के नाम का शपथपत्र फर्जी बताया गया है। पुलिस का दावा है कि लोन के दौरान लगाए शपथपत्र की जांच बैंक अधिकारियों ने कराई है। जिसमें फर्जी दस्तावेज तैयार करने बताए हैं। पुलिस की जांच में निगम के एक अधिकारी की भूमिका सामने आ रही है।
विज्ञापन

इस प्रकरण में निगम ने देहली गेट थाने में पुरुषोत्तम चौबे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। एसओ देहली गेट विजय कुमार के अनुसार इस पूरे खेल की प्लानिंग निगम के एक अधिकारी ने रची है। चौबे से उनकी फोन पर बात हुई। चौबे ने बृहस्पतिवार को मेरठ आने की बात कही है। बैंक की जांच में खुलासा हुआ कि पुरुषोत्तम चौबे के हस्ताक्षर और शपथपत्र लोन में भी फर्जी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

एक दुकान पर नहीं लगी सील
मेनका सिनेमा की बिल्डिंग में एक कपड़े की दुकान खुल हुई है। एमडीए को यह दुकान नजर नहीं आई। मेनका पर सील लगा दी। लेकिन दुकान को भूल गई। लोगों का कहना है कि सेटिंग के चलते दुकान पर जानबूझकर सील नहीं लगी। दुकान मेनका की बिल्डिंग में चल रही है। इसको लेकर कई चर्चाएं हैं। सवाल है कि आखिर इस दुकान पर एमडीए ने सील क्यों नहीं लगाई। दुकान से किराया कौन वसूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौबे से खुलेगी कई पोल
अमर उजाला को फोन पर पुरुषोत्तम चौबे ने मेनका सिनेमा के मामले में नगर निगम, नासिर समेत दर्जनों लोगों के नाम बताए हैं, जिन्होंने ध्वस्तीकरण करके कांपलेक्स बनाने की प्लानिंग की थी। निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात भी कही। उन्होेंने कहा कि मंगलवार को वह किसी कारणवश नहीं आ सके। बृहस्पतिवार को वह मेरठ में सारे कागजों को लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed