फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हवा में आदेश और सड़क पर स्टंट

हवा में आदेश और सड़क पर स्टंट

Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हवा में आदेश और सड़क पर स्टंट
मेरठ। ईद पर स्टंट रोकने के पुलिस अफसरों के दावे हवाई साबित हुए। शनिवार आधी रात के बाद दिल्ली रोड और अन्य स्थानों पर खूब स्टंट हुआ। रविवार को तो शहर की सड़कों से पुलिस गायब रही। युवक दिन भर से लेकर देर रात तक स्टंटबाजी के साथ सड़कों पर हूटिंग और हुड़दंग मचाते रहे। लेकिन उन्हें टोकने वाला कोई नहीं था।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल के बाहर और बिजली बंबा बाईपास पर एक ही बाइक पर तीन-तीन, चार-चार युवक स्टंट करते रहे। कभी बाइक क ो फुल स्पीड पर दौड़ाते तो कभी हाथ छोड़कर बाइक से स्टंट करते। बाइक को आड़ा तिरछा तो कभी तेजी से हवा में उछालकर खूब स्टंट दिखाए। दिल्ली रोड पर जली कोठी और भूसा मंडी के सामने भी बुरा हाल रहा। हापुड़ रोड पर आरटीओ रोड के सामने भी हुड़दंगी बाइक घुमाते रहे। शास्त्रीनगर पीवीएस रोड पर रविवार शाम और रात में भी एक बाइक पर कई कई युवक हुड़दंग मचाते रहे। बाइक के अलावा स्कूटी सवार युवकों ने भी खूब स्टंट किया।
विज्ञापन

पुल पर किया डांस, लगा जाम
रविवार शाम होते-होते तो इन हुड़दंगियों ने हद ही कर दी। बाइक और स्कूटी पर तीन-तीन और चार-चार की संख्या में सवार होकर ये युवक दिल्ली रोड पर इरा मॉल से लेकर शॉप्रिक्स मॉल तक शोर मचाते और कट मारते हुए तेजी से वाहन दौड़ा रहे थे। नवीन मंडी और फ्लाईओवर पर इन युवकों ने टेंपो को बीच सड़क पर रुकवाकर फुल वॉल्यूम में गाने बजाकर डांस करना शुरू कर दिया। जिससे फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची फैंटम पुलिस ने इन युवकों को हड़काकर वहां से भगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात से गायब हुई पुलिस
एसएसपी ने स्टंट पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए थे। शहर में बैरियर लगाकर ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन शनिवार रात डेढ़ बजते ही अधिकांश स्थानों से पुलिस गायब हो गई। एसपी सिटी और एएएसपी कैंट ने बेगमपुल पर हुड़दंग मचाने वालों के चालान कराए। एसपी सिटी ने बताया कि 50 से अधिक बाइकों के चालान कराए गए। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि फोटो में जिन बाइकों की नंबर प्लेट आ रही हैं उनका चालान काटकर घर भेजा जाएगा।

बाउंसरों ने संभाली व्यवस्था
शॉप्रिक्स और पीवीएस मॉल के बाहर रविवार को बाउंसरों ने व्यवस्था संभाली। भीड़ को रोकने के लिए बाउंसर डंडे लेकर खड़े रहे। सिनेमाघरों के बाहर भी बुरा हाल रहा। नंदन और अप्सरा सिनेमा के सामने भी सड़क पर भीड़ लगी रही।

खास बातें:
ईद पर बौने साबित हुए पुलिस अफसरों के स्टंट और हुड़दंग रोकने के दावे
शहर की सड़कों पर दिन भर और देर रात तक होता रहा हुड़दंग और स्टंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed