फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एमबीबीएस की उतर पुस्तिकाएं बदलने वाले जेल भेजे

एमबीबीएस की उतर पुस्तिकाएं बदलने वाले जेल भेजे

Mon, 19 Mar 2018 02:31 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
एमबीबीएस की उतर पुस्तिकाएं बदलने वाले जेल भेजे
मेरठ। चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस, एलएलबी, स्नातक और परास्नातक की उत्तर पुस्तिकाएं बदलने के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को मेडिकल पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी और सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने शनिवार को खुलासा किया था कि सीसीएसयू में कॉलेज व इंस्टीट्यूट में होने वाली परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं रखी होती थीं। उत्तर पुस्तिका अनुभाग इंचार्ज पवन से साठगांठ कर यह गिरोह उत्तर पुस्तिकाएं बदलते थे। बिजनौर निवासी छात्रनेता कविराज इस गिरोह का सरगना है। गिरोह में विवि के तीन कर्मचारी भी गिरफ्तार किए गए थे। यह गिरोह एमबीबीएस की कॉपियां बदलकर करीब 600 छात्रों को पास करा चुका था।
विज्ञापन

एसटीएफ के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव की तरफ से मेडिकल थाने में सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मेडिकल थाने के कार्यवाहक एसओ राजवीर सिंह ने बताया कि चार नामजद आरोपियों कविराज पुत्र हरपाल सिंह निवासी शाहपुर श्योहारा बिजनौर हाल पता जागृति विहार, थाना मेडिकल, कपिल कुमार पुत्र उदयराम सिंह निवासी गौतमनगर थाना ब्रह्मपुरी, संदीप कुमार पुत्र गुरचरण निवासी मुर्गीफार्म थाना भावनपुर और पवन कुमार पुत्र स्व. सुल्तान सिंह निवासी डी-18 यूनिवर्सिटी कैंपस को रविवार को एसीजेएम-10 की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरार आरोपियों की तलाश
सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह के अनुसार इस मामले में फरार चल रहे अन्य नामजद आरोपियों सीसी सिंह निवासी मेडिकल, सलेखचंद निवासी सीसीएसयू कैंपस और संदीप निवासी अंबाला हरियाणा की तलाश में दबिश दी जा रही है। ये आरोपी घरों से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed